छोटे पर्दे का रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ लोगों को खूब पसंद आ रहा है। इस शो को रोहित शेट्टी होस्ट करते नजर आए फिलहाल यह शो खत्म होने की कगार पर है अब सबको इस शो के विनर का इंतजार है।जानकारी के मुताबिक सामने आया कि निया शर्मा खतरों के खिलाड़ी की विनर है लेकिन इस बात की पुष्टि अभी नहीं हुई है। इनके अलावा इस शो में तीन फाइनलिस्ट हुए जिनके नाम ‘जैस्मिन भासीन , करण वाही और निया शर्मा। खतरों के खिलाड़ी- मेड इन इंडियाशो में कई प्रकार के खतरनाक स्टंट देखने को मिले जिसमें निया शर्मा का प्रदर्शन काफी बेहतरीन रहा इस वजह से सोशल मीडिया पर यह खबर चर्चा में है कि इस शो की विजेता निया शर्मा है। लेकिन शो की तरफ से इस बात की पुष्टि अभी तक नहीं हुई।
निया शर्मा इससे पहले भी खतरों के खिलाड़ी में कंटेस्टेंट के रूप में नजर आ चुकी है। निया शर्मा आखरी बार टीवी शो नागिन 4 में वृंदा के रोल में नजर आई थी। निया शर्मा के अलावा कई टीवी कलाकार इस शो का हिस्सा बने।हाल ही में निया शर्मा ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह खतरनाक स्टंट करती नजर आ रही है, यह स्टंट देखकर ना सिर्फ जज बल्कि उनके फैंस भी चौक गए। उनके इन्हीं खतरनाक स्टंट उसे लग रहा था कि वह इस शो का विनर टाइटल लेकर जाएंगे इसीलिए सोशल मीडिया पर निया शर्मा चर्चा में है। निया शर्मा ने अपने करियर की शुरुआत 2010 के एक टीवी शो काली-एक अग्निपरीक्षा से की। निया शर्मा इंस्टाग्राम पर अपने फैशन, लुक्स को लेकर काफी चर्चा में रहती है।
Leave a Reply